पखांजुर/कांकेर से CNI NEWS शंकर सरकार की रिपोर्ट :-
लखनपुर गौठान चढ़ा भ्रष्टाचार के भेंट बिना गाय के बेचा गोबर,लगाया गया मक्का की खेती
पखांजूर- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में बना एक अनोखा गौठान जहा अब उस गौठान पर जमकर क्षेत्र में हो रही है चर्चा, गौठान में कभी न गाय रही न खोदे गए बोर में मोटर लगी अगर कोई कार्य हुआ तो वो कार्य हुआ खेती किसानी का गौठान में मक्का जरूर लगा दिया गया मामला है कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकशखण्ड के लखनपुर पंचायत का जहा लोगो का कहना है की शासन के योजना के पैसे को बेखौफ बंदरबाट कर लिया गया और गौठान में निजी ज़मीन की तरह मक्का की खेती कर कब्ज़ा कर लिया गया अब सवाल ये है की जिस जमीन में मक्का लगा है एक गाय नहीं है वहाँ गोबर कहा से आया और गोबर से पैसे कमाने की जो वाहवाही लूटी गई उस पर कैसे किसी को कानो कान खबर नहीं लगी अब इस मामले को लेकर पखांजूर अनुविभागीय अधिकारी को शिकायत की गई वही भाजपा के नेता अशीम रॉय द्वारा साफ लब्ज़ो में कहा गया की शासन के योजनाओ और आम जनता के पैसे को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ाने जिन जिन लोगो का हाथ है सभी पर कार्यवाही होनी चाहिए वरना आगे सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है सचिव और अध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की गई जिनकी भूमिका पर बहुत बड़ा सवाल है जो बिना गाय के चारा धारीदी और गोबर बिक्री कर डाली अब देखना है की वर्तमान भाजपा की सरकार ऐसे सचिव और अध्यक्ष पर किस प्रकार की कार्यवाही करती है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.