Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 18, 2023

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना बोरतलाव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कबड्डी प्रतियोगिता में आये खिलाडियों को किया गया आवश्यक सामग्रियों का वितरण

 पुलिस थाना बोरतलाव                     ,      जिला-राजनांदगांव (छ०ग०)


 सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना बोरतलाव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन


  कबड्डी प्रतियोगिता में आये खिलाडियों को किया गया आवश्यक सामग्रियों का वितरण


 श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम, श्रीमान रक्षित निरीक्षक महोदय अरविन्द साहू के मार्गदर्शन आज दिनांक 18.12.2023 को अति नक्सल संवेदनशील थाना बोरतलाव में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


जिसमें प्रथम स्थान भुरसाटोला, द्वितीय पीटेपानी, तृतीय सोरीटोला, चतुर्थ अण्डी आया विजेता टीमों को सील्ड एवं नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान उपस्थिति ग्राम बोरतलाव, सोरीटोला, कौहापानी, पनियाजोव, भेलवाटोला, दमऊदहरा, बरनाराकला, भूरसाटोला, पीटेपानी, डुमरटोला, अण्डी, मांगीखुटा, बागरेकसा, ठाकुरटोला, पिपरखारकला, कोटनापानी, गांधीनगर के कबड्डी खिलाडियों को आवश्यक जर्सी एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आये ग्रामीणों एवं खिलाड़ियों से मिलकर उनका हालचाल जानने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीति एवं पुर्नवास योजना के लाभ एवं छत्तीसगढ़ शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं एवं उनसे मिलने वाले लाभ के संबंध में ग्रामीणों व कबड्डी खिलाड़ियों को बताया गया। पुलिस द्वारा कराये जा रहे इस कार्यक्रम से आम जनता को पुलिस से जोड़ना एवं मधुर संबंध बनाने का प्रयास रहा है। यह देखने में आया है कि वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणजन पुलिस से दूरियां बनाये रखते हैं, उनमें झिझक बना रहता है, इसी दूरी को मिटाने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत समय समय पर खेल का आयोजन कर ग्रामीणों में अपनेपन का भाव पैदा किया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में लगभग 300 ग्रामीण व कबड्डी खिलाड़ी शामिल हुये।


 कार्यक्रम में श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय आशीष कुंजाम,  श्रीमान रक्षित निरीक्षक महोदय अरविन्द साहू, श्रीमान असिस्टेंट कमाडेंट आईटीबीपी विजेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी श्री संतोष कुमार ठाकुर एवं अन्य थाना स्टाफ व आईटीबीपी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।     ,                                      सी एन आई न्यूज राजनांदगांव से रोशन कुमार पटेल की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad