Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 11, 2023

वनाँचल क्षेत्र साल्हेवारा मे आदिवासियों ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह जी का शहादत दिवस

 वनाँचल क्षेत्र साल्हेवारा मे आदिवासियों ने मनाया शहीद वीर नारायण सिंह जी का शहादत दिवस



साल्हेवारा खैरागढ़ । 10 दिसंबर 2023 को वनाँचल क्षेत्र साल्हेवारा मे तहसील स्तरीय छत्तीसगढ़ के सोनाखान मे जन्मे वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस सर्व आदिवासी समाज एवं सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी शासकीय सेवक संघ तहसील साल्हेवारा के सयुंक्त तत्वाधान मे आयोजित किया गया


जिसमें पुरे जिले के आदिवासी सगा समाज एवं अधिकारी कर्मचारी हजारों की संख्या मे सम्मिलित हुए जो समाज के एकजुटता और समाज के विकास एवं उत्थान का प्रतीक है| वीर नारायण सिंह जी का शहादत दिवस वृहद रूप मे बड़े सम्मान के साथ मनाया गया..

कार्यक्रम का शुभारम्भ साल्हेवारा झांझनगर के बुढ़ादेव ठाना मे स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा एवं बुढ़ादेव की पूजा अर्चना से प्रारम्भ हुआ.. तत्पश्चात विशाल सामाजिक जागरूकता रैली कलश यात्रा के साथ साथ कर्मा नृत्य दल ग्राम कोदवा.. और छत्तीसगढ़ पारम्परिक बाजा गाजे के साथ वीर नारायण सिंह अमर रहे जय घोस करते हुए पुरे साल्हेवारा मे भ्रमण किया.. रैली पुन: कार्यक्रम स्थल बुढ़ादेव ठाना झाझंनगर मे वापस हुआ.. तत्पश्चात कार्यक्रम मे पधारे समाज प्रमुखो का उदबोधन कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ उदबोधन की प्रथम कड़ी मे कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सम्मानीय तिरुमल राजा टाकेश्वर शाह खुशरो जमींदार गंडई के द्वारा समाज को वीर नारायण सिंह जी के जीवन गाथा एवं समाज के ऊपर हो रहे अन्याय साथ ही समाज को मिलकर अन्याय के खिलाफ लड़ने और संगठित रहने जैसे सारगर्भित शब्दों से सम्बोधित किया गया.. उद्बोधन की अगली कड़ी मे.. तिरुमल रामजी सिरदार अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज जिला केसीजी.. अध्यक्ष तिरुमल संजीव धुर्वे ब्लाक इकाई छुईखदान.. तिरु. संतोष नेताम सचिव जिला केसीजी.. अध्यक्ष तिरु. बहादुर सिंह खुशरो सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ जिला केसीजी.. अध्यक्ष तिरु. निज़ाम मंडावी गोंड समाज तहसील साल्हेवारा.. के द्वारा समाज को सम्बोधित किया गया... मंच का संचालन अध्यक्ष तिरु. मनोज मरकाम सर्व आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संघ तहसील साल्हेवारा के द्वारा किया गया... कार्यक्रम को सफल बनाने मे समाज के प्रमुख उपस्थित रहे जिनमे मुख्यत: शेरसिंह मेरावी मुड़ादार साल्हेवारा.. रोशन मेरावी मुड़ादार रामपुर.. तुलसी राम धुर्वे मुड़ादार बकरकट्टा.. रसपाल मेरावी.. गोवर्धन मेरावी.. अश्वन धुर्वे सरपंच नचनिया.. विजय मेरावी.. अंकल सिंह मेरावी.. मयाराम धुर्वे.. हीरा सिरसाम..संतोषी उइके..श्रीराम पोर्ते सचिव गोंड समाज.. महासिंह मरकाम शिक्षक.. फत्तेसिंह धुर्वे सचिव.. राजकुमार मरकाम कोषाध्यक्ष जिला केसीजी.. गुहरासिंह मरकाम शिक्षक.. शिवकुमार खुशरो प्रधान पाठक.. कुमेश सैय्याम शिक्षक.लोमन मेरावी शिक्षक.. शीतल नेताम शिक्षक.. ओमप्रकाश शिक्षक.. अर्जुन मरकाम शिक्षक.. भागवत मेरावी शिक्षक.. दिनेश धुर्वे क़ृषि अधि.. कन्हैया मरकाम व्याख्याता.. धनसिंह उइके स्वास्थ विभाग..श्रीमती तीजन पंन्द्रे शिक्षिका..एवं समाज के समस्त सगा समाज एवं अधिकारी कर्मचारी जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे अहम भूमिका निभाई.... कार्यक्रम का समापन समस्त सगा समाज के स्वल्पाहार के साथ सम्पन्न हुआ....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad