अयोध्या से पूजित अक्षत कलश का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री रामचन्द्र महाराज के भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यकर्म को लेकर अयोध्या से पूजित अक्षत कलश 10 दिसंबर रविवार को महासमुंद जिला के पिथौरा नगर पहुंचने पर थानेश्वर मंदिर में भव्य स्वागत पूजा अर्चना कर बैंडबाजो ढोल नगाड़ो के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दोरान पूरा शहर प्रभु रामलल्ला के जयकारों से गुंजायमान हो उठा शहर में जगह जगह अक्षत कलश का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन कर महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंगल गीत भी गाए गये हैं। अक्षत कलश थानेश्वर मंदिर से श्रद्धालुओं ने कलश को अपने सर पर धारण शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए शीतला मंदिर पहुंची जहां सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत कर समापन किया गया।आपको बता दे इस यात्रा का उद्देश्य 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जाना है। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर के लोगों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से देशभर में अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.