नव नियुक्त मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पहुंचे महामाया दरबार, माता के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली की गई कामना
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर..... छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण में 9 मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें से मनेद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल आज महामाया देवी के दर्शन करने के लिए रतनपुर नगरी पहुंचे जहां पर रतनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त मंत्री का फूल माला के साथ स्वागत किया वही मंत्री ने स परिवार महामाया देवी के दर्शन किया और छत्तीसगढ़ की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए देवी मां से कामना की इस दौरान रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ,उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, रतनपुर भाजपा मंडल के मंडल अध्यक्ष तीरथ यादव, महामंत्री संतोष तिवारी, पार्षद नीतू सिंह छतरी,बबलू कश्यप,बसंत यादव, रविंद्र दुबे, वासित अली,ज्वाला कौशिक, ऴबरकत अली, ज्ञानेंद्र कश्यप, उषा चौहान महिला इत्यादि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.