Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 23, 2023

मानपुर वि.ख. के पंचायतों मे विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित.. छटी अँधियारा, जीवन में आया उजियारा, विकसित भारत संकल्प यात्रा बना सहारा पंचायतों में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

 मानपुर वि.ख. के पंचायतों मे विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित..



छटी अँधियारा, जीवन में आया उजियारा, विकसित भारत संकल्प यात्रा बना सहारा

पंचायतों में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन

             किसी भी नागरिक की जीवन को सुखद और सुखमय बनाने के लिए जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की प्रतिपूर्ति आवश्यक है। मूलभूत आवश्यकताओं के बिना जीवन को गति देना संभव नहीं है। इसी उद्देश्य के साथ नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने और दैनिक जीवन यापन को सहज बनाने के उद्देश्य से  विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन होने से ग्रामीण जन जीवन में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इस यात्रा का सुचारू रूप से संचालन और क्रियान्वयन होने से अनेकों नागरिकों के जीवन में छाई अंधियारा छट रही है, और जीवन में नया उजियारा का उदय हो रहा है। 

विकासखंड मानपुर के ग्राम पंचायत कंदाड़ी एवं हलोरा में, शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहें। शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया। शिविर में अधिकारीयों ने नागरिगणों की जरूरत, समस्याओं मांगो को सुनने के साथ ही नियमानुसार कार्यवाही किया। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेकों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आधार अपडेशन, विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पंजीयन किया गया। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित  हितग्राहियों ने मेरी जुबानी मेरी कहानी के माध्यम से योजना से मिले लाभ और उनके जीवन में आये बदलाव के संबंध में जानकारी दी। एलसीडी प्रोजेक्टर वैन के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीति, योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की जानकारी प्रदर्शित किया गया। माटी कहे पुकार के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से धरती की सुरक्षा करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्रामीणजन के लिए कारगार साबित हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

         विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित  किया गया  मानपुर अंतर्गत आयोजित शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित नाथ योगी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोहम्मद हनीश खान, 

 सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा  क्षेत्र के जनप्रतिनिधीगण  उपस्थित थे।

      मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad