Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 20, 2024

सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार घटना के 48 घण्टो के भीतर मिली सफलता सी एन आई न्यूज बालोद से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट 03 आरोपियो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर

 सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियो को किया गया गिरफ्तार घटना के 48 घण्टो के भीतर मिली सफलता





सी एन आई न्यूज बालोद से हर्ष रामटेके की रिपोर्ट 


 03 आरोपियो को भेजा गया ज्युडिशियल रिमाण्ड पर


 सायबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता एवं घटना स्थल, कचांदुर, अण्डा, दुर्ग, राजनांदगांव, चिचोला, देवरी,भंडारा, नागपुर तक करीबन 150 सीसीटीव्ही फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता






 मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है। दिनांक 15.01.2024 को सूचना मिला की पिडिता के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ है, इस आधार पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 363, 376, (2)(ए), 376 (डी), 294, 506, 323 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया

 प्रकरण की गंभीरता को ध्यान मे रखकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण किया गया।



 


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डाॅ. जितेन्द्र यादव के द्वारा आरोपियो को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित करने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुशील कुमार नायक के नेतृत्व मे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण मे 03 टीम गठीत किया गया गठीत टीम के द्वारा घटना स्थल एवं आस पास के सी. सी.टी वी फुटेज को देखने पर आरोपी राहुल देवार व बबलु देवार कपडा दुकान पर कुछ सामान खरिदने हुये फुटेज मे दिखा। प्राप्त फुटेज के आधार पर तस्दीक किया गया तभी मुखबीर से सूचना मिला की एक आरोपी बबलु देवार पुलिस को देखकर गिरफ्तारी के भय से बस स्टैण्ड गुण्डरदेही के एक होटल मे लुकछिप रहा है। जिसे तत्काल घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे थाना गुण्डरदेही लाकर पुछताछ करने पर राहुल देवार, विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये। घटना के पश्चात् आरोपी राहुल देवार, विक्रम देवार फरार हो जाने से आरोपियो के पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद से लगातार तकनीकी सहायता किया गया जो संदेहियो का लोकेशन ग्राम चिल्हाटी जिला मानपुर मोहला प्राप्त होने पर, तत्काल चिल्हाटी पहुंचकर घेराबंदी किया गया जहाॅ पर आरोपी राहुल देवार एवं विक्रम देवार पुलिस उपस्थिति की सूचना पाकर घटना में प्रयुक्त स्कुटी को छोड़कर फरार हो गये। राजनांदगावं से कवर्धा के बीच सीसीटीवी फुटेज एवं साईबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर पता चला कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर छुपा है। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नागपुर की ओर रवाना टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज को देखकर एवं साईबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी राहुल देवार का लोकेशन नागपुर महाराष्ट्र प्राप्त होने पर नागपुर पहुंचकर घेराबंदी कर पकडा गया। जिसे थाना लाकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर तीनो आरोपियो का पहचान कार्यवाही कराने के बाद गिरफ्तार का ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भानुप्रताव साव, उप निरीक्षक जोगेन्दर साहू, उप निरीक्षक मनीष शेण्डे, उप निरीक्षक इंदिरा वैष्णव, सउनि लता तिवारी, सउनि डोमन साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर.योगेश सिन्हा, आर. राहुल मनहरे,  पुरन देवांगन संदिप यादव, आर. दमन वर्मा, आर. पुकेश साहू, आर. अकाश सोनी,आर. विपीन गुप्ता, आर. मिथलेश यादव, म.आर. अर्णिका ठाकुर का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad