Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 29, 2024

मोहला के स्कूली बच्चों ने ऑनलाइन देखा प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को क्लास 6 से 12 तक के स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री के जाना परीक्षा उत्सव के बारे में

 रिपोर्टर-योगेन्द्र सिंगने। 

स्थान- मोहला छत्तीसगढ़। 

परीक्षा  पे चर्चा। 


मोहला के स्कूली बच्चों ने ऑनलाइन देखा  प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को




क्लास 6 से 12 तक के स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री के जाना परीक्षा उत्सव के बारे में

         मंत्री नरेंद्र मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण का सीधा प्रसारण विकासखंड मोहला के सभी पूर्व माध्यमिक शाला, हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया गया।





 इस कड़ी में विकासखंड स्तरीय आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पेंदाकोड़ो में किया गया। जिसमें हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक शाला तथा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए।

      प्रधानमंत्री जी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम  का सीधा प्रसारण देखने के लिए बड़ी संख्या में पालक, जनप्रतिनिधि तथा शिक्षक गण उत्साहपूर्वक भाग लिए। इस सीधा प्रसारण में बच्चों ने परीक्षा को लेकर  प्रधानमंत्री जी के विचार को सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने देश के बच्चों को सीख दी कि परीक्षा को उत्सव की तरह मनाना चाहिए। तनावपूर्ण माहौल को खत्म कर परीक्षा को उत्साहपूर्वक सामना करना चाहिए। उन्होंने पालकों तथा शिक्षकों को भी परीक्षा के दौरान बच्चों का उचित देखभाल कर तनाव मुक्त वातावरण बनाए रखना की सलाह दी।

      कार्यक्रम में मुख्य रूप से नम्रता सिंह जिला महामंत्री, खोरबाहरा यादव जिला उपाध्यक्ष, रमेश हिड़ामे उपसरपंच, डीईओ कमल कपूर बंजारे, बीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसी खोमलाल वर्मा, सीएसी नूतन साहू, अधीक्षक धनेश्वरी कोडापे, प्रभारी प्राचार्य ओमबती राठौर, प्रधान पाठक , भुवन दास मानिकपुरी, आशुतोष सिंह, मनीष उर्वशा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि परीक्षा के तनाव से बच्चों को बाहर रखने व परीक्षा के डर को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री जी प्रतिवर्ष देश के विद्यार्थियों से चर्चा करते है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad