अनंत इंटरनेशनल स्कूल मरवाही में चौथा वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट:अनंत इंटरनेशनल स्कूल मरवाही का चौथा वार्षिक उत्सव हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ मुख्य अतिथि आदरणीय पूर्व विधायक डॉक्टर श्री के के ध्रुव जी नोडल अधिकारी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव प्राचार्य कन्या विद्यालय मरवाही श्री बी डी चंद्र जी मैनेजिंग ट्रस्टी श्री जमुना प्रसाद जायसवाल जी द्वारा सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया
ट्रस्टी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पश्चात बच्चों का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ नर्सरी एवं केजी 1 kg2 के बच्चों का कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ नन्हे मुन्ने बच्चों का प्रेरणादायक डांस मनमोहक कार्यक्रम सबको मंत्र मुग्ध कर दिया मुख्य अतिथि डॉक्टर श्री के के ध्रुव जी द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु ₹2500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं संस्था को उत्तरोत्तर प्रगति करने का हृदय से आशीर्वाद प्रदान किया गया नोडल अधिकारी श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव जी द्वारा बच्चों की प्रस्तुति से प्रसन्न हो उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया श्री बी डी चंद्र जी द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की आशीर्वचन दिए केआर जे कलूराम जयसवाल फाउंडेशन के ट्रस्टी द्वारा जानकारी दिया गया है कि अनंत इंटरनेशनल स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है संस्था निरंतर समाज सेवा के भी कार्य में अपना योगदान दे रहा है बच्चों के पलकों द्वारा भी इस संस्था को सहयोग प्रधान कर रहे हैं प्राचार्य जी द्वारा संस्था के प्रगति की जानकारी दी गई बच्चों को पुरस्कार वितरण पश्चात सभी का आभार व्यक्त किया गया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.