कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा के छः खिलाडी राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर......67वी राष्ट्रीय शालेय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के छः खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़स्कूल गेम्स कबड्डी टीम मे हुवा है इस संबंध मे जानकारी देते हुवे क्रीड़ा अधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया की 67वी राष्ट्रीय शालेय जूनियर अंडर 14 वर्ष कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 7 से 11 जनवरी तक कमररेड्डी तेलंगाना मे आयोजित किया जा रहा है
जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजापारा बिलासपुर के 6 कबड्डी खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ की टीम मे हुवा है इनका चयन संभाग व राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता मे टीम के विजेता होने और अच्छे खेल कौशल प्रदर्शन के आधार पर किया गया है छत्तीसगढ़ की बालक 17 वर्ष कबड्डी टीम मे कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा के आकाश यादव, घनश्याम राठिया, नितेश साहू, राहुल भोई, तुसार यादव, और योगेश साहू का चयन का चयन छत्तीसगढ़ कबड्डी टीम मे हुवा है टीम के कोच व्यायाम शिक्षक महेन्द्र पटेल (बिलासपुर ) टीम के साथ शामिल है छत्तीसगढ़ की पूल मे मध्यप्रदेश और राजस्थान शामिल है ये सभी चयनित खिलाडी सुबह शाम कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर मे नियमित अभ्यास करते है इन खिलाड़ियों के चयन होने पर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ राय जिला कबड्डी संघ सचिव प्रदीप यादव , जिला कबड्डी संघ कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र जगत,छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग चैयरमेन हेमन्त यादव, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, व्यायाम शिक्षक जीतेन्द्र सराफ,राकेश देवागन, पुन्नी राम साहू आदि ने बधाई व शुबकामनाएं दी है



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.