कैबिनेट मंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी व्यंजन का विमोचन
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
कोरबा - मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि बहन साधना शर्मा बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं , वे एक शिक्षाविद के साथ-साथ लेखिका भी हैं। छत्तीसगढ़ की खान पान हमेशा से समृद्ध रही है , जिसे आज की युवा भूलते जा रहे हैं। यह पुस्तक उन्हें छत्तीसगढ़ की खान पान की परंपरा एवं मौसम के अनुरूप तीज त्यौहारो के साथ खान-पान का जुड़ाव से परिचित करायेंगे।
उक्त बातें उघोग वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सियान सदन में श्रीमती साधना शर्मा द्वारा रचित पुस्तक छत्तीसगढ़ी व्यंजन का विमोचन करते हुये कही। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि साधना बहन पेंटिंग भी बहुत अच्छा करती हैं। वे आज से साल साल पहले जब लोग कम्प्यूटर नहीं जानते थे तब से बच्चों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दे कर बहुत नाम कमाई है। उन्हें वर्ष 2016 में भारत की सौ सशक्त महिलाओं में चुना गया था , जो हमारे छत्तीसगढ़ के लिये बहुत गौरव की बात है। मैं इस अवसर पर उन्हें अपनी बहुत-बहुत शुभकामनायें देता हूं , वे हमेशा आगे बढ़ती रहें और नई-नई पुस्तक लिखकर छत्तीसगढ का नाम रौशन करती रहें। वहीं छत्तीसगढ़ शोध एवं सृजन पीठ छत्तीसगढ़ लोक कला एवं संस्कृति केंद्र अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने कहा कि विकास के साथ अच्छा आहार विहार ही मनुष्य के जीवन को समृद्ध बनाती है। हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ी परंपरा व्यंजन को संरक्षण एवं संबंधित करने का कार्य करती है। आज की युवा जब पिज़्ज़ा बर्गर और मैगी से ही अपना शरीर खराब कर रहे हैं , ऐसे में छत्तीसगढ़ी व्यंजन पुस्तक मिल का पत्थर साबित होगा और भविष्य में आने वाली पीढ़ी इसे हमेशा याद करेंगे। इसके पहले बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ कोरबा एवं एमएलसी के तत्वाधान में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का शाल , श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर का हार्दिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल ने किया। डॉक्टर अरविंद तिवारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ी शोध एवं सृजन पीठ तथा छत्तीसगढ़ी लोक कला एवं संस्कृति केंद्र का भी हार्दिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल , नरेन्द्र देवांगन , डॉक्टर अरविंद तिवारी ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ने अपने उद्बोधन में सियान सदन के सभी वरिष्ठजनों का अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के सक्रिय सदस्य अजय दास वैष्णव ने सफलतापूर्वक किया। उपरोक्त कार्यक्रम में अखिलेश्वर उपाध्याय , आर के गुप्ता , केवीएस राव , आर सी मिश्रा , एन के पांडे , एस एन पांडे , एस के सिंघल , बीपी देवांगन , एस एल देवांगन आदि उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.