Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 7, 2024

हत्याकांड में शामिल पत्नि सहित अन्नू प्रकाश गुप्ता को छपारा पुलिस ने किया गिरफतार अंधे हत्याकांड का छपारा पुलिस ने किया खुलासा

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

हत्याकांड में शामिल पत्नि सहित अन्नू प्रकाश गुप्ता को छपारा पुलिस ने किया गिरफ्तार 




अंधे हत्याकांड का छपारा पुलिस ने किया खुलासा

छपारा। 

सी एन आई न्यूज सिवनी/छपारा 

बीते दिनांक 4 जनवरी 2023 को शाम करीब 5.00 बजे छपारा पुलिस थाना में सूचना मिली कि ग्राम खैरनरा पोतल पठार में नीम के पेड़ के नीचे एक लाश पड़ी है।

सूचना पर ग्राम खैरनरा बोतल पठार के कुछ ऊपर में नीम के पेड़ के नीचे धरम सिंह उइके पिता डेलसिंह उइके उम्र 30 साल निवासी ग्राम घुघरला कलां थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाडा की लाश मिली तथा सिर में चोट पास में खून फैला मिला।

सिर और गले में चोट पहुँचाकर उसकी हत्या कर लाश का छुपाना बताया

सूचनाकर्ता टीकाराम काकोड़िया पिता अम्मू काकोड़िया उम 45 साल निवासी ग्राम घुघरला कला थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धरम सिंह के सिर और गले में चोट पहुँचाकर उसकी हत्या कर लाश का छुपाना बताया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 302, 201 ताहि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

संदेही अन्नू गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा तुरन्त श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं श्रीमान अनुविभागिय अधिकारी पुलिस लखनादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर मामले के अज्ञात आरोपी की तलाश कर मामले का निराकरण करने हेतु आदेशित किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए संदेही अन्नू गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

गर्दन में ब्लेड मारकर एवं सिर में पत्थर पटककर हत्या की गई

जिसने मृतक की पत्नि महावती के साथ मिलकर योजना बद्ध षडयंत्र रच कर ग्राम खैरनरा बोतल पठार के कुछ ऊपर में नीम के पेड़ के नीचे धरमसिंह के गर्दन में ब्लेड मारकर एवं सिर में पत्थर पटककर हत्या कर जंगल में छुपा देना बताया। आरोपीगण अन्नू गुप्ता एवं महावती उईके को दिनांक 6.1.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

हत्याकांड के खुलासा में इनका रहा सराहनीय योगदान,

उक्त हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी में प्रकाश उर्फ अन्नू गुप्ता पिता धन्नूलाल गुप्ता उम 37 साल निवासी ग्राम पोनार थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाडा एवं महावती उईके पति स्व धरमसिंह उईके उम 30 साल निवासी ग्राम घुघरला कलां थाना अमरवाडा जिला छिन्दवाडा को गिरफतार किया गया है।

            वहीं हत्याकांड के खुलासा करने में निरीक्षक सौरभ पटेल, उपनिरी सुक्लूलाल उईके, सउनि बी. एस. प्रजापति, मुकेश उपाध्याय, मंगलदास गोनेकर, प्र.आर. मिलन मरावी, जयसिंह बघेल, दशरू प्रसाद बघेल, आरक्षक रामनरेश कैथवास, रतिभानशा इवनाती थाना छपारा का योगदान सराहनीय रहा।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad