जिला सिवनी मध्यप्रदेश
लापता नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने ढूंढा: धनौरा पुलिस ने की कार्रवाई, परिजनों को सौंप
सी एन आई न्यूज
सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड धनौरा के अंतर्गत आने वाले एक गांव से दो बालिका घर से लापता हो गई थी।इसकी शिकायत परिजनों ने धनोरा थाने में की जहां पुलिस ने दोनों नाबालिगों को ढूंढा निकाल और परिजनों के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना धनौरा में प्रार्थी दीपक पिता दौलत सल्लाम (45) निवासी कुरनभटा थाना में सुचना दी थी कि उनकी बालिका कहीं चलीं गईं हैं। जहां पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी घंसौर के दिशा निर्देशानुसार धनौरा की रिपोर्ट पर अपराध क्र.09/2024 धारा 363 भादंवि तथा प्रार्थी विरेंद्र पिता अन्नी लाल सल्लाम ( 42) निवासी कुरनभटा की रिपोर्ट अपराध क्र. 10/2024 धारा 363 भादंवि का पंजीबद्ध किया है।
अपराध पंजीबद्ध होने के बाद दोनों प्रकरण की अपृहता 14 साल निवासी कुरनभटा दोनों नाबालिगों को कोटियाघाट ग्राम देवरीटीका से ढूंढ निकाला। दोनों बच्चियों को उनके पिता के सुपुर्द किया। वहीं उनसे पूछाताछ की जा रही है कि वह घर से वहां कैसे पहुंच गई थी ? कार्रवाई में थाना प्रभारी ईश्वरी पटले, उपनिरीक्षक बुद्बन मरावी,आरभानु कटरे,देवेश चोधरी सहित पुलिस कर्मी शामिल रहे।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.