Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, January 29, 2024

नवागांव विद्यालय में" परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम आयोजित किया गया

 लोकेशन/सिमगा

रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू


नवागांव विद्यालय में" परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम आयोजित किया गया




 सिमगा:-_    शा. उच्च. मा. विद्यालय नवागांव में 29 जनवरी 2024 को" परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पालकगण शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि "परीक्षा पे चर्चा" कार्यक्रम बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हर साल" परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसकी शुरुआत 2018 से हर साल की जा रही है। "परीक्षा पे चर्चा "का सातवां संस्करण 29 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भारत मंडपम आईटीपीओ प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी जी सिर्फ छात्रों की ही नहीं बल्कि शिक्षकों और शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों को भी परीक्षा की तैयारी की चुनौतियों से निपटने के लिए सलाह दिए। और उनकी ओर से आए प्रश्नों के उत्तर भी दिए।  प्राचार्य यू . डी . गेंडरे ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की काबिलियत को समाज को समझना चाहिए और एक ऐसा वातावरण बनाना है जिसमें बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को महत्व दे और उन्हें प्रोत्साहित करें ।कार्यक्रम में गणेश वर्मा व्याख्याता ने संबोधित करते हुए बताया कि हर बच्चों में अपनी अलग अलग प्रतिभा होती है ।तथा ऐसे में एक बच्चे की तुलना दूसरे बच्चे से नहीं करनी चाहिए। उन बच्चों को अपने ही प्रतिभा के कार्यान्वयन के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उक्त अवसर पर संकुल समन्वयक संतोष जोशी, बसंत उपाध्याय, कोमल कांत सोनवानी, करन सिंह हरबंश, योगिता पटेल, अर्चना मंडावी, शैलजा , पूनाराम साहू, सरस्वती, संतोष देवांगन, रूप राम देवांगन सहित शिक्षक शिक्षिकाएं  समस्त स्टूडेंट्स एवं पालक गण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad