Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 7, 2024

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा धमधा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा धमधा में आयोजित कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ।




सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी 

छ.ग.प्रदेश/उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज दुर्ग जिले के हाईस्कूल ग्राउंड धमधा में धीवर समाज द्वारा आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक श्री ईश्वर साहू और पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने परिचय सम्मेलन में शामिल होने आये युवक-युवतियों एवं उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह समाज की अच्छी पहल है, जिससे एक ही मंच पर विवाह योग्य युवक-युवतियां आपस में मिल जाते है। जिससे वर-वधु ढूढंने में समय और धन की बचत होती है।



   उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा करने तथा मोदी की गारंटी एवं विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने न्याय को जीत दिलाया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मछुवा सहकारी समितियों को प्राथमिकता दी गई थी। राज्य सरकार समाज को पुनः प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने मछुआ बोर्ड को बढ़ावा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में समाज के भवन के लिए राशि की व्यवस्था की जाएगी तथा समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। श्री शर्मा ने अपने करकमलों से समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


    विधायक श्री  ईश्वर साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी का अभिवादन किया। उन्होंने विधायक पद तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार माना। छत्तीसगढ़ धीवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री  सुरेश धीवर ने अपने सम्बोधन में समाज के रीति-रिवाजों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना और समाज के संरक्षक  श्रीराम किशन  धीवर,   श्री राधेश्याम चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया ।इस अवसर पर समाज के अन्य पदाधिकारी और धीवर समाज के लोग बड़े संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad