Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 23, 2024

अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीरामोत्सव भजन-कीर्तन दीपदान सुंदरकांड व भोग-भंडारे के साथ मना

 अल्ट्राटेक बैकुंठ मे श्रीरामोत्सव भजन-कीर्तन दीपदान सुंदरकांड व भोग-भंडारे के साथ मना




तिल्दा नेवरा : समीपस्थ क्षेत्र के अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स मे 22 जनवरी, दिन सोमवार को जैसे पुरे देश भर में आयोध्या जैसे उत्सव मनाया गया। वैसे ही अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के श्रीहनुमान मंदिर व श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर में श्रीरामोत्सव बडे ही हर्षोल्लास व भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जो की अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स प्रबंधन व श्रीबैकुंठेश्वर मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।




जिसमे विशेष रूप से अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स के यूनिट हैड श्री देव नाथ गुहा जी व श्रीमती मीथू गुहा जी, एफ एस टी  एच आर देवाशीष राय चौधरी   सपत्नीक, एफ एस टी टेक्निकल सौरभ बाजपाई सपत्नीक, क्यू सी हैड विनोद चंद्राकर सपत्नीक, सुधिन्द्र पांडा सपत्नीक, आई आर हैड उदय लाल सपत्नीक, सिविल हैड कुलदीप साहू सपत्नीक, अनिल गुप्ता, पवन धोने, के आलावा सभी डी एच, एस एच, उपस्थित रहे ।


बता दें कि यहां दो दिन पुर्व 20 व 21 जनवरी को यहां के अत्प्राचिन व लोगो के मान्यता व आस्था का केंद्र है। दोनों मंदिर जिसमे श्रीहनुमान मंदिर, व श्रीबैकुंठेश्वर (श्रीराम या बडे मंदिर के नाम से भी जाना जाता है) पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही यहां पर रंग रोगन रंगोली व रोशनी से पुरे दोनो मंदिर परिसर को सुसज्जित किया गया था। जिसकी छटा देखते ही बनता था।


ज्ञात हो कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर यहां दोपहर 2 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम मां सरस्वती महिला मंडली कर्मचारी कालोनी के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुति दिया गया। दुसरी कडी मे मां शारदा महिला मंडली स्टाफ कालोनी के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। वही सुर्यास्त होने पर यहां के दोनों मंदिरों पर दीपदान किया गया।जिसमे स्वयं यूनिट हैड श्री देव नाथ गुहा व श्रीमती मीथू गुहा, देवाशीष राय चौधरी, सौरभ बाजपाई, विनोद चंद्राकर के साथ सभी महिलाओं बालिकाओं व पुरूषों ने दीप प्रज्वलित कर पुरे मंदिर प्रांगण को दीपों से रौशन किया। बाद उसके शाम 6 बजे से कर्मचारियों के द्वारा श्री सुंदरकांड का पाठ कर महाआरती किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों की हुजुम लगा हुआ था ।


गौरतलब हो कि इस अवसर पर यूनिट हैड श्री देव नाथ गुहा ने जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन जैसे आयोध्या मे श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा किया गया ।जो आज के बाद गौरवमयी इतिहास बन गया। वैसे ही यहां बैकुंठ के आलावा देश विदेश के कई शहरों नगरों व ग्रामो मे भी 22 जनवरी का दिन गौरवमयी इतिहास बन गया है। वही 22 जनवरी छोटे बडे सभी के जीवन में एक महत्वपूर्ण यादगार पल माना जायेगा। पहले प्रभु श्रीराम चंद्र जी चौदह वर्ष वनवास काट के आयोध्या लौटे थे। अब हम सभी श्रीराम भक्तो ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पांच वर्ष तक अथक प्रयास से मंदिर निर्माण कर उन्हे उनका जन्मभूमि मे स्थाईत्व प्रदान किया है। इस के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उसके पश्चात प्रसाद वितरण व भोग-भंडारे का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर जिनका योगदान रहा है। उन्मे गिरिजा शंकर मिश्रा, ब्रजेश सिंह, राजेंद्र कुमार साहू, गुरूदयाल साहू, राकेश रौशन सूद, अश्वनी सिंह, मल्लिकार्जुन पाटील, मनोज तिवारी,कैलाश तिवारी, सुशिल शर्मा, तुलसी वर्मा, छत्रधारी विश्वकर्मा, संतोष साहू, विश्वनाथ वर्मा, तोरण वर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, आलोक पाठक, अजय चतुर्वेदी, श्रीष जैन, अभिषेक जैन, के आलावा सभी अधिकारियों कर्मचारियों, कालोनी वासीयो, का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


तिल्दा नेवरा से अजय नेताम की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad