एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बोदरी बिलासपुर के वेट लिफ्टर सागर लहरे ने इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग
रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट
रतनपुर ......प्रतियोगिता मे गोल्ड मैडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है इस संबंध में जानकारी देते हुवे महाविद्यालय क्रीड़ाधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि 18 जनवरी को डी पी लॉ कालेज बिलासपुर की मेजाबनी मे आयोजित इंटर कालेज वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता मे एलसीआईटी कालेज ऑफ़ कामर्स एंड साइंस के खिलाडी सागर लहरे ने 67 किलोग्राम वजन वर्ग मे गोल्ड मैडल जीतकर आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग के लिए चयनित हुवा है आल इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 38 जनवरी तक यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पंजाब की मेजबानी में आयोजित किया जायेगा इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए के लिए अटल विहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की वेटलिफ्टिंग टीम भी जाएगी इस टीम में एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस बिलासपुर बी काम प्रथम वर्ष के छात्र सागर लहरे का चयन अटल बिहारी वाजपेयी वेटलिफ्टिंग टीम हुवा है इनके चयन होने पर महाविद्यालय संस्था प्रमुख प्रमोद कुमार जैन, उपसंस्था प्रमुख अंकित जैन, टी एस चैयरमेन उपकार राय, एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉ एंड साइंस प्राचार्य डॉ. अर्चना शुक्ला,एलसीआईटी स्कूल ऑफ फार्मेसी प्राचार्य डॉ. श्रुति राठौर, एलसीआईटी कालेज ऑफ कॉमर्स उपप्राचार्य अभिनव पाल ,इंजीनियरिंग विभाग उपप्राचार्य शुभी श्रीवास्तव ला विभाग प्रमुख डॉ.अरुण वर्मा,कला विभाग प्रमुख उमेश पटनायक,साइंस विभाग प्रमुख अभिषेक केशरवानी, कामर्स विभाग प्रमुख आदिल डल्ला आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.