समीर चन्द्र प्रधान को 'भारत गौरव रत्न श्री' सम्मान एवं अनेक राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय सम्मान
महासमुंद/ क्षेत्र के शिक्षाविद् श्री समीर चंद्र प्रधान (प्राचार्य - स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम अंग्रेजी हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय पटेवा) को भारत गौरव रत्न श्री सम्मान काउंसिल ( एप्रूव्ड बाय मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया) एवं विश्व मानवाधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संयुक्त रूप से शैक्षिक प्रशासन एवं समाज सेवा के लिए 'भारत गौरव रत्न श्री सम्मान' प्रदान किया गया है। काउंसिल ने श्री समीर चंद्र प्रधान को सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया है । प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि श्री प्रधान काउंसिल के सक्रिय सदस्य हैं, तथा उनके विश्वव्यापी सामाजिक कार्यों के विकास की प्रतिबद्धता को काउंसिल मान्यता प्रदान करती है। इसी काउंसिल के द्वारा समीर चंद्र प्रधान को शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान में असाधारण उपलब्धि एवं उल्लेखनीय भूमिका के लिए राष्ट्रीय 'अशोका सम्मान' भी प्रदान किया गया है।
इसके साथ अंतरराष्ट्रीय सम्मान स्वरूप श्री समीर चंद्र प्रधान को कन्या शिक्षा के प्रचार प्रसार में उत्कृष्ट उपलब्धि एवं उल्लेखनीय भूमिका के लिए आईपीएएसी द्वारा "इंटरनेशनल फीस अचीवमेंट अवार्ड" भी प्रदान किया गया।
इन सम्मानों की घोषणा द अशोका होटल नई दिल्ली में 21 दिसंबर 2023 को की गई। सम्मान प्राप्त करने के लिए समीर चंद्र प्रधान अपरिहार्य कारणों से नई दिल्ली अशोका होटल में सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे। इसलिए काउंसिल द्वारा श्री प्रधान को दूरभाष पर बधाई देते हुए ये सभी सम्मान डाक से पार्सल किये गये हैं। जिला शिक्षा कार्यालय महासमुंद में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मीता मुखर्जी के हाथों श्री समीर चंद प्रधान को ये सम्मान प्रदान किए गए। सम्मान प्रदान करते हुए श्रीमती मुखर्जी ने इसे शिक्षा विभाग के लिए अभूतपूर्व गौरव का पल बताया एवं श्री प्रधान की निरंतर उपलब्धियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री सतीश नायर सर, सुधीर प्रधान ( प्रान्तीय संयोजक छ.ग. टी.ए), नारायण चौधरी (अध्यक्ष छ.ग. टी.ए.जिला महासमुंद,), नन्दू साहू (सचिव छ.ग. टी.ए. जिला महासमुंद), विनोद यादव (ब्लॉक अध्यक्ष छ.ग. टी.ए. बागबाहरा), महेंद्र चौधरी ( ब्लॉक अध्यक्ष छ.ग. टी.ए. पिथौरा) , हर्ष चंद्राकर, एवं अनेक अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थ। उल्लेखनीय है की समीर चंद्र प्रधान छत्तीसगढ़ के एक ऐसे प्रिंसिपल हैं जिन्हें अभी हाल ही में दिल्ली में केन्द्र सरकार के कार्पोरेट मंत्रालय द्वारा डाक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। समीर चंद्र प्रधान की इस उपलब्धि पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी हिंदी माध्यम पटेवा के समस्त स्टाफ सदस्य घनाराम सिन्हा, श्री अरुण कुमार बनर्जी, श्रीमती अर्चना तिवारी, कुमारी मोहिनी चंद्राकर, श्रीमती पद्मिनी नसीने, श्री शीतल कुमार चतुर्वेदी, श्रीमती खिलेश्वरी सिन्हा, एवं अन्य सदस्यों सहित इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.