खेल गतिविधि स्वस्थ्य शारीरिक, मानसिक विकास के साथ साथ अनुशासन सीखाता है: इंद्रशाह मंडावी
मानपुर - मानपुर विकासखंड के ग्राम कहडबरी में जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक इंद्रशाह मंडावी शामिल हुए उन्होंने खेल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा परेड का सलामी लिया तत्पश्चात समस्त शिक्षक एवं प्रतिभागी बच्चों को खेल के नियमो का अनुशासन के तहत खेलने के लिए शपथ दिलाया गया।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी ए आर कौर, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, सुशीला भंडारी, अवध चुरेंद्र, देवानंद कौशिक, कुंती उशारे, रोहित कोमा, सरपंच सतरूपा नूरेटी, राकेश कोडोपी, अरुण कोड़ोपी, दया राम नूरेटी, श्याम साय दुग्गा, छेरकु नुरेटी, अमरसिंह पाल, श्यामा तिवारी, संकुल प्राचार्य एनडी साहू, समन्वयक श्री हरी, चोवा राम ठाकुर, जागेश्वर ठाकुर, रमेश सोरी, चुरामन मार्गे, धनऊ नेताम सहित समस्त संकुल समन्वयक, शिक्षक शिक्षिकाएँ, प्रतिभागी बच्चे तथा सैकड़ों की संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के अवसर पर विधायक मंडावी ने बच्चों को नव वर्ष पर शुभकामनाएं प्रेषित किया तथा बच्चों को खेल का महत्व बताया उन्होंने बच्चों से खेल के संबंध में वार्ता किया एवं खेल के लाभ के बारे में बातचीत किया तथा खेल को हार जीत के इतर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। विधायक मंडावी ने खेल को बौद्धिक शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक बताया उन्होंने यह भी कहा की वर्तमान में खेल के क्षेत्र में अच्छा करियर भी बनाया जा रहा है खेल के माध्यम से शासकीय क्षेत्रों में भी लाभ के अवसर प्राप्त होते है। आप सभी ईमानदारी से कड़ी मेहनत कर खेल के दिशा में आगे बढ़े यही शुभकामना है।
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में पहुंचे जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ने भी प्रतिभागी बच्चों को संबोधित किया एवं उन्हें खेल के क्षेत्र में करियर के लिए बन रहे अवसर तथा शारीरिक मानसिक तथा बौद्धिक विकास के प्रति खेल के महत्व को बताया।
जोन स्तरीय खेल में विभिन्न संकुलो के प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया जिसमें संकुल भर्रीटोला, भावसा, कुम्हारी, संकुल सिवनी के बच्चों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक तथा जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा जनपद अध्यक्ष ने इस दौरान गोला फेंक प्रतियोगिता में हाथ आजमाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.