डी एन टी पब्लिक स्कूल के छात्र मेहुल यादव को क्रीडा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित
वनांचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान डी एन टी पब्लिक स्कूल मोहला के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर क्रीडा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है l जिला मोहला मानपुर चौकी के ग्राम - फूलकोड़ो में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शाला के छात्र मेहुल यादव (कक्षा पांचवी) ने लंबी कूद में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, मेहुल ने 4.05 मीटर की लंबी छलांग लगाकर अपनी क्षमता साबित की l मेहुल यादव की इस उपलब्धि के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर संजय जैन जी (समाजसेवी मोहला) ने मेहुल को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देक र सम्मानित किया ! शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष राहुल मिश्रा एवं सचिव श्री संतोष पाण्डेय, तथा शाला की प्राचार्या श्रीमती बीना तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी..!
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.