डिप्टी सीएम शर्मा ने शंकराचार्यजी से लिया आशीर्वाद
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज श्रीसुदर्शन संस्थानम् रावाभांठा रायपुर पहुंचकर पुरी पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पिछले कांग्रेस सरकार और वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की। डिप्टी सीएम ने शंकराचार्य भगवान से दिशानिर्देश प्राप्त कर भाजपा सरकार में रोहिंग्या एवं नक्सलवादी पर विशेष कार्य करने की बात कही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.