प्रधान मंत्री जन मन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई टीम
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा
प्रधान मंत्री जन मन कार्यक्रम देश भर के 100 जिलों में प्रारंभ करने के अवसर पर जिला खैरागढ़ गंडई छुईखदान मे सभी विभागों के द्वारा भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम कुछ बच्चों के साथ सम्मिलित हुई व 40 से अधिक प्रयोगों का प्रदर्शन कर अतिथियों व आगंतुको का विज्ञान व प्रकृति शिक्षण की ओर ध्यान आकृष्ट किया।
इन प्रस्तुति को देखते हुए खैरागढ़ कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने टीम के इन प्रयोगों की सराहना की, और कहा कि इसे और व्यापक पैमाने पर आयोजन किया जाना चाहिए।
प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के प्रमुख अंग श्री अशोक कुमार जंघेल ने बताया कि संस्था के द्वारा इस प्रकार के 400 से अधिक प्रयोग तैयार किए गए है साथ ही विभिन्न आयोजनों मे जीव अंगों जैसे हृदय, मस्तिष्क, फेफड़े, किडनी आदि अंगों की प्रत्यक्ष कार्यविधि व संरचना के साथ आने वाला समय मे इसके प्रति किस प्रकार से सुरक्षा आदि की सीधा प्रयोग प्रदर्शन भी की जाती है। हमारी संस्था विभिन्न बड़े आयोजनों मे छात्र छात्राओं को सम्मिलित कराती है व प्रतिवर्ष शिक्षक शिक्षिकाओ को सम्मानित भी करती है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.