खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई।
पुरेना स्कूल में सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई
शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केंद्र घिरघोली विकास खंड छुई खदान जिला खैरागढ़ छुई खदान गंडई में पढ़ाई लिखाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया जाता है।प्रत्येक सप्ताह कुछ नया करने का संकल्प लिया जाता है और उसे पूरा करने का प्रयास किया जाता है।प्रत्येक पर्व त्यौहार,महापुरुषों की जयंती और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में तीन जनवरी को शासकीय प्राथमिक शाला प्रांगण में माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती मनाई गई।प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन ने माता सावत्री देवी फुले जी की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला उनकी जीवनी, बचपन के संघर्ष,बाल विवाह, विधवा विवाह, महिला शिक्षा, सामाजिक जन जागरूकता अभियान को बतलाया स्वयं शिक्षित होने के बाद अपने आसपास को शिक्षित करने का प्रयास किया।प्रारंभिक संघर्ष को बतलाया।बालिका शिक्षा के लिए किए संघर्षों को बतलाया।इस कार्य में उनके पति का बराबर साथ मिला।आज के कार्यक्रम में शाला के छात्र छात्राओ के साथ प्रधान पाठक श्री तुलेश्वर कुमार सेन,सहायक शिक्षक श्री गोकुल राम वर्मा,अतिथि शिक्षक कुमारी ओगेश्वरी शामिल हुए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.