जिला सिवनी मध्यप्रदेश
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर ज़ोन की अपराधो को लेकर समीक्षा बैठक
सी एन आई न्यूज
सिवनी – दिनांक 25/01/2024 बुधवार को पुलिस अधीक्षक सिवनी के कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर ज़ोन श्री उमेश जोगा, डीआईजी छिन्दवाड़ा रेंज सचिन अतुलकर के द्वारा पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी डी शर्मा एसडीओपी और थाना प्रभारी के गणतंत्र दिवस की व्यवस्था और सुरक्षा आदि के मद्देनज़र बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा नवीन क़ानूनों के प्रचार प्रसार के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया। कोतवाली में घटित हत्या की घटना की विवेचना की समीक्षा की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पुलिस के संबंध में जो भी दिशा निर्देश दिए गए थे उनके पालन की समीक्षा कर ज़रूरी निर्देश दिए गए। श्री उमेश जोगा के द्वारा क़ानून व्यवस्था की स्थिति के साथ साथ ज़िले के अपराधों पर रोकथाम के लिए ज़रूरी निर्देश दिए गए हैं
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.