Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, January 19, 2024

मारो गैस एजेंसी जाँच मे पायी गई विभिन्न अनियमितता, की जाएगी कार्यवाही

 मारो गैस एजेंसी जाँच मे पायी गई विभिन्न अनियमितता, की जाएगी कार्यवाही




रंजीत बंजारे CNI NEWS बेमेतरा जिलें में घरेलु गैस सिलेण्डर की नियत मूल्य पर सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने बीते दिनों खाद्य विभाग की बैठक की जिसमे उन्होंने जिले मे संचालित समस्त गैस एजेंसी के यहाँ निरिक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम मे जिलाधीश के  निर्देशानुसार खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी गीतेश मिश्रा व उत्तम कुमार भारती द्वारा कांपा चौक मारो मे स्थित राजपूत भारत गैस एजेंसी की जांच की गई। इस दौरान एजेंसी के प्रबंधक श्री परमदास घृतलहरे उपस्थित रहे।


  निरीक्षण के दौरान एजेंसी में स्टॉफ रजिस्टर का अद्यतन संधारण नही पाया गया। उपभोक्ताओं के हित में स्टॉक व मूल्य सूची बोर्ड का प्रदर्शन नही पाया गया । उपभोक्ता जो केश एण्ड केरी के अंतर्गत स्वयं सिलेण्डर रिफिल लेने आये थे, उन्हें अधिक दर में सिलेण्डर प्रदाय किया जा रहा था तथा बिल अथवा डिलीवरी पर्ची प्रदान नही किया जाना पाया गया। गोदाम में फायर बाटल अक्टूबर 2023 के बाद नवीनीकरण नही कराया गया था जो कि गंभीर लापरवाही का परिचायक है।

 

जांच में विभिन्न अनियमिततायें पायी गई जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनिमय) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन संबंधी अनियमिततायें पाये जाने के कारण 14.2 किलोग्राम क्षमता का घरेलु गैस सिलेण्डर 87 नग भरा व 410 नग खाली, 05 किलोग्राम क्षमता का 06 नग भरा व 39 नग खाली तथा 918 नग रेगुलेटर जप्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत नियमानुसार

कार्यवाही की जावेगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad