रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर......34 पाव कुल 6.120 लीटर देशी प्लेन एक आरोपी कोरतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। जो दिनाँक 24 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिला कि भेंड़ीमुड़ा रतनपुर का शुभम श्रीवास डबरापारा रतनपुर में पीपल पेंड़ के पास अवैध रूप से देषी शराब बिक्री करने के लिये रखा है। कि मुखबीर की सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ एवं गवाह के डबरापारा रतनपुर जाकर रेड कार्यवाही किये, उक्त व्यक्ति के कब्जे से 34 पाव कुल 6.120 लीटर देशी प्लेन कीमती 2720 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से उक्त शराब को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि मेलाराम कठौतिया, आर. कीर्ति पैकरा, बसंत मानिकपुरी,अर्जून जाँगड़े, राकेश आनन्द, का विशेष योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.