तरुण शुक्ला, लगातार तीसरी बार, खेलो इंडिया यूथ गेम्स् में, तकनीकी अधिकारी नियुक्त।
डोंगरगांव।
समीपवर्ती ग्राम लाटमेटा नवाटोला निवासी एवं छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो ऐसोसिएशन के महासचिव, व
अंतराष्ट्रीय खो खो निर्णायक श्री तरुण कुमार शुक्ला, खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने लगातार, तीसरी बार, खेलों इंडिया यूथ गेम्स्,मदुराई, तमिलनाडु,के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया है।
मदुराई तमिलनाडु के खेलों इंडिया के अंतर्गत खो खो प्रतियोगिता दिनांक
26जनवरी से30जनवरी2024तक आयोजित किया गया है।उक्त प्रतियोगिता में देशभर के चुनिंदा08महिलाओ व08पुरुषों,की खो खो टीमो के बीच मुकाबला खेला जाएगा।पूर्व में भी तरुण शुक्ला, गोवाहाटी आसाम, जबलपुर मभ्य प्रदेश, पंचकूला हरियाणा, में आयोजित, खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा पुणे में प्रथम अल्टीमेट खो खो लीग, गोवा में आयोजित37वी नेशनल गेम्स्, सहित अनेक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय खो खो प्रतियोगिता में तरुण शुक्ला खो खो निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं।अपने सटीक व कुशल निर्णय क्षमता से पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन कर चुके हैं।तरुण शुक्ला
ग्राम लाटमेटा नवाटोला जैसे एक छोटे से ग्राम से अपने लगन,व मेहनत
से इस क्षेत्र का नाम पूरे देश भर में,
स्थापित किया है।तरुण शुक्ला के इस शानदार उपलब्धि के लिए,
विधायक श्री भोलाराम साहू जी,
छत्तीसगढ़ खो खो संघ के अध्यक्ष
श्री कमलजीत अरोरा जी, राजनांदगांव जिला खो खो संघ के अध्यक्ष श्री भगत सोनी जी, श्री नरेश शुक्ला, श्री चैन कुमार सोनवानी,श्री हरी राम साहू, श्री राम पटेल, नारद साहू, भारत कोटेलकर,
देवीलाल साहू, रामचंद्र, रामदास, चंद्रप्रकाश, वीरेंद्र यादव, विक्रांत शुक्ला, समीर शुक्ला, देवेन्द्र यादव, प्रीति पटेल, समृद्धि यादव, वेदबती यादव, रीना मण्डावी, रीमा मेरिया,
मोहन लाल, कामाता प्रसाद, रूपनारायण शुक्ला, सहित सभी शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.