पिथौरा में विधायक जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ
विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल बोले-जनता की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण
पिथौरा लहरौद पड़ाव में बसना विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल के क्षेत्रीय जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।
इसका शुभारंभ विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मंत्रोच्चार के साथ फीता काटकर किया। जनसंपर्क कार्यालय शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समय से निस्तारण कराया जा सके।
विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता को अब इधर उधर समस्याओं को लेकर नहीं भटकना पड़ेगा। जनता किसी भी समस्या को लेकर कार्यालय पहुंचे और रजिस्टर में अवगत कराये। प्रत्येक समस्याओं का अविलंब ही निस्तारण कराया जाएगा। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता के हर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, किसान मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल, पिथौरा मण्डल अध्यक्ष नरेश सिंघल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्या, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सादराम पटेल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, मण्डल महामंत्री आशीष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि विक्की सलुजा, स्वप्निल तिवारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल, महिला मण्डल अध्यक्ष रीना गर्ग,दुलीकेशन साहू, अशोक चौधरी, हरजिंदर सिंह, गुलाब अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, रायदास गोयल, शशि डड़सेना, मन्नू लाल ठाकुर, वीरेंद्र तिवारी, ललिता अग्रवाल, अंजली पाण्डेय, संजय गोयल, सीताराम सिन्हा, जतिन ठक्कर, सन्नी रोहिल्ला,सहित बड़ी संख्या क्षेत्रवासी मौजूद थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.