जिला सिवनी मध्यप्रदेश
विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत
सी एन आई न्यूज सिवनी/लखनादौन विकास खंड के ग्राम गणेशगंज में शनिवार को विकसित भारत संकल्पयात्रा पहुंचीं जहां ग्रामवासियों सहित ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहित अन्य ने फूल मालाओं से यात्रा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री फम्गनसिंह कुलस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती मुकेश डेहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष दीपक निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ ही जनपद सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार के साथ उपस्थित अन्य अधिकारियों का स्वागत किया,
यात्रा का मूल उद्देश वंचित व आकांक्षी लोगों तक शासन की प्रमुख योजनाओं से लक्षित लाभार्थियों को लाभांवित किया जाना है। कार्यक्रम के आरंभ में सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष भरतगिरी गोस्वामी ने सरकार द्बारा जारी अनेकों योजनाओं को सताते हुए कहा जो पात्र हितग्राही अभी तक बताई गई योजनाओं से वांछित है वह पंचायत में जाकर शीघ्र योजना का लाभ लें। विकसित भारत संकल्पयात्रा में बिजली विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, आजीविका मिशन, पशु चिकित्सालय,आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बैंकिंग विभाग सेंट्रल बैंक सहित अन्य विभागों के साथ ही पोषण प्रोटीन प्रदर्शनी लगाई गई।
जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.