रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी बने सुनार समाज के प्रदेश सहसचिव
खरोरा :- स्वच्छ भारत अभियान में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी को कनौजिया सुनार समाज का प्रदेश सहसचिव नियुक्त किया गया है. मिलनसार,सरल स्वभाव एवं अपने कार्य को सेवा समझकर करने वाले सोनी जी, युवाओं मैं खास प्रभाव रखते हैं. क्षेत्र के लोगों की बधाई स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा. समाज गंगा का सेवा करने का अवसर मुझे सौभाग्य से प्राप्त हुआ है, इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ समाज के विकास के लिए करूंगा. बधाई देने वालों में सोनी समाज के आजीवन सदस्य रेवाराम सोनी, प्रसिद्ध व्यवसायी सूरज सोनी,अनुज राजेंद्र सोनी, विद्या भारती के प्रांतीय समन्वयक चंद्र कुमार डडसेना, पार्षद पंचराम यादव, तोरण ठाकुर, रश्मि वर्मा, पुरुषोत्तम सोनी, धनु सोनी, बलदाउ सोनी, भीकमचंद सोनी, शंकर मोंटी, बबली सोनी, गजानन, प्रहलाद सोनी रहे.


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.