Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 28, 2024

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीरामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की ओर से आभार जताया ।

 मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर श्रीरामलला के प्राणप्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या धाम से माता शबरी की भक्ति और प्रतिक्षा का जिक्र करने पर छत्तीसगढ़ के  नागरिकों की ओर से आभार जताया ।






सी एन आइ न्यूज़ -पुरुषोत्तम जोशी ।


रायपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं को साझा किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि अयोध्या धाम से दिये गये संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने माता शबरी की भक्ति और भगवान राम के आने की प्रतिक्षा को जिस तरह रेखांकित किया, उसने छत्तीसगढ़वासियों को द्रवित कर दिया है।


    मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि पूरा देश और हम सभी छत्तीसगढ़वासी अयोध्या धाम के श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आह्लादित हैं। भारतीय जनमानस के इस स्वप्न को आकार देने के पीछे करोड़ों रामभक्तों और सैकड़ों बलिदानियों के साथ आपके संकल्प की महती भूमिका रही है।


    पत्र में आगे मुख्यमंत्री ने लिखा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल भी है, इसलिए हमारी खुशी का कोई पारावार नहीं है। पूरे छत्तीसगढ़ में इस तिथि को रामोत्सव के रूप में मनाया गया। मैंने इस अवसर पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अवलोकन माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण से करने का निश्चय किया। अभिजीत मुहूर्त के शुभ क्षणों में जब आपने श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तो यह हम सबके लिए उल्लास का, भावुकता का और गौरव का क्षण था।


    प्रधानमंत्री के संबोधन के संबंध में अपनी बात साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि आपके ओजमयी, गरिमामयी और यशस्वी संबोधन को सुनना हम सबके लिए विलक्षण और प्रेरणादायी अनुभव रहा। इसमें आपने अयोध्या धाम से माता शबरी की प्रतिक्षा का भी स्मरण किया। आपने कहा कि सुदूर कुटिया में जीवन गुजारने वाली मेरी आदिवासी माँ शबरी का ध्यान आते ही अप्रतिम विश्वास जागृत होता है। माँ शबरी तो कब से कहती थी राम आयेंगे ।

पत्र का समापन करते हुए मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के ननिहाल की ओर से और माता शबरी के धाम से छत्तीसगढ़ के लाखों भक्तों की ओर  से श्रीरामलला प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक कार्य के लिए और इस अवसर पर माता शबरी के पुण्य स्मरण के लिए धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad