गड़बेड़ा ग्राम हुआ राममय
हुआ सुन्दर काण्ड का पाठ
चला दिन भर भंडारा प्रसादी
पिथौरा: समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 21जनवरी 2024 को शाम 7 बजे से प्रातः 7 बजे तक अखंड रामायण का आयोजन किया गया। जिसमें श्री राधाकृष्ण मानस मण्डली, पार्वती एवं मीना मानस मण्डली गड़बेड़ा,मानस मण्डली फुटगूना का आयोजन किया गया था। सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 22 जनवरी को विश्व मंगल कामना को लेकर प्रातः 10 बजे से भव्य कलशयात्रा बाजे गाजे एवं डीजे के साथ निकाली गईं। श्रद्धालु भक्तों ने बढ़चढ़ इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाकर इस उत्सव को ऐतिहासिक बनाया। दिनभर भोजन भण्डारा का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आबालवृद्ध बालक बालिकाएं, युवा पीढ़ी, मातृ शक्तियां प्रबुद्ध जन एवं समस्त ग्रामवासी सामिल हुए।शायं काल घरों के सामने रंगोली एवं दीपक जलाकर पटाखें फोड़कर दीपोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा 15 दिवस पहले से ही घर घर जाकर अक्षत, पत्रक आमंत्रण देकर ध्वज लगाने एवं कार्यक्रम को भव्यता के साथ मनाने हेतु निवेदन किए थे। सम्पूर्ण ग्राम राममय हो गया था। बहुत ही गरिमामयी वातावरण में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी गण, ग्राम विकास समिति के समस्त पदाधिकारी गण, विभिन्न महिला स्वसहायता समूह की मातृशक्तियां, संघ के स्वयं सेवक गण, सभी वर्ग के श्रद्धालु भक्त जन एवं ग्राम के समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा जिन्होंने ने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। निःसंदेह यह कार्यक्रम बहुत ही यादगार एवं चिरस्मरणीय रहेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.