रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उत्सव का किया गया आयोजन
खरोरा ;- मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण हो जाता है और देवताओं का दिन प्रारंभ हो जाने से मांगलिक कार्य प्रारंभ होता है । दक्षिण दक्षिणायन देवताओं की रात होती है इस समय पित्तर देव प्रसन्न रहते हैं । और दैत्यों की मायावी शक्ति प्रबल होती है । उत्तरायण में ही भीष्ममहजी श्री कृष्ण दर्शन करके अपने धाम को सीधे गए थे । विश्वास मकर संक्रांति 14 जनवरी रविवार को मनाई गई। वहीं रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में मकर संक्रांति पर्व पर पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार की रंगबिरंगी पतंग उड़ाने का आनंद लिया। इस अवसर पर तिलगुड़ का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राघवेन्द्र गोस्वामी, प्राचार्य वैशाली गुप्ता , उपप्राचार्य स्वाती, सहित शिक्षिका दीपा देवांगन, उपस्थित थी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.