Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 20, 2024

भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खरोरा कक्षा 12वीं के छात्रों को विदाई विद्यालय परिवार द्वारा दी गई

 रिपोर्टर रोहित वर्मा

 लोकेशन खरोरा


भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खरोरा  कक्षा 12वीं के छात्रों को विदाई विद्यालय परिवार द्वारा दी गई



खरोरा;---भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आज क्लास बारहवीं के छात्रों को विदाई विद्यालय परिवार द्वारा दी गई।अपने अमूल्य चार वर्ष अध्ययन के पश्चात जब उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की बारी आई अपने संस्मरण सुनाते छात्र छात्राएं भावुक हो गए।छात्रों ने कहा कि यहाँ का अनुशासन, समय प्रबंधन व उत्कृष्ट अध्यापन सदैव हमें स्मरण रहेगा, हमें हमारे मंजिल तक पहुँचने में उत्प्रेरक का कार्य करेगा।अरीबा अली ने विद्यालय के यादगार पलों को जीवंत उदाहरण पेश किया।अंजली धृतलहरे ने स्काउट गाइड के एडवेंचर कैम्प की विशेषताओं का बखान किया।मुस्कान ने मस्ती भरे ऐ टी एम का जिक्र किया।संजना यादव ने असफलता को सफलता में कैसे परिवर्तित करना है, गुरुजनों से सीखा, भूमिका देवांगन ने कहा कि हमारे सभी शिक्षक का व्यवहार माता पिता के रूप में रहा हमेशा हमें राह दिखाते रहे।रेणुका ग्रुप ने गीत प्रस्तुत किया।खुशबू धीवर ने गीत सारे तीरथ धाम आपके चरणों में गीत प्रस्तुत कर भावुक हो गई।प्राचार्य रजनी मिंज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यालय में जो अच्छा लगा लेकर जाना है, जो अच्छा नहीं लगा उसे त्याग कर जाएं।प्रश्न पत्र ध्यान से पढ़कर सभी प्रश्नों के उत्तर लिखना है।उपप्राचार्य हरीश देवांगन ने विदाई की बेला में कहा कि इस विद्यालय में हमेशा समय प्रबन्धन ,अनुशासन व उत्कृष्ट शिक्षा मिलती है।हमें केवल पढ़ना ही नहीं अपितु उसे स्मरण रखना भी आवश्यक है,उनका दुहराव भी जरूरी है। शाहिना परवीन डोमार यादव व्याख्याता  रीता रानी वर्मा ,सुनीता सिंह, श्वेता शर्मा ने भी इस विदाई समारोह में अपने विचार व्यक्त किए।


बाईट - हरीश देवांगन  उपप्राचार्य भरत देवांगन शासकीय  उत्कृष्ट हिंदी माध्यम

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad