रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खरोरा में मतदाता जागरूकता रैली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
खरोरा;-भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय खरोरा में आज मतदाता जागरूकता हेतु रैली निकाली गई साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जागरूकता रैली में छात्र वोट हमारा है अनमोल ,कभी न लेंगे इसका मोल।वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है।बूढ़े हो या जवान सभी करें अपना मतदान।बहकावे में कभी न आये सोच समझकर बटन दबाएं। हमारा लक्ष्य लक्ष्य शत प्रतिशत मतदान आदि नारों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया।साथ ही छात्र छात्राओं को पिछले चुनाव में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता को सहयोग करने के लिए बधाई दी गई।आज के कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी मिंज उपप्राचार्य हरीश देवांगन, व्याख्याता पुरषोत्तम देवांगन, डोमार सिंह यादव, शाहिना परवीन, महेंद्र साहू, संगीता नायक, रीता रानी वर्मा ,सुनीता सिंह,चमेली खरे, जयंती साहू,नेहा राठौड़, नीतू यादव, योगेंद्र त्रिपाठी, जगदेव बंजारे ,अमर बर्मन सहित नवमीं तथा ग्यारहवीं के छात्र छात्रायें उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.