कच्ची महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये आरोपियों से साढ़े सत्रह लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार ने अरविन्द तिवारी को बताया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब गांजा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देश पर आज मुखबिर की सूचना पर ग्राम वेदपरसदा बस स्टैण्ड के पास एवं ग्राम टिकरी में रेड कार्यवाही कर आरोपी निर्गुण पाटले के कब्जे से 09 लीटर तथा रेशम लाल निरनेजक के कब्जे से 08 लीटर 500 ग्राम कच्ची महुआ शराब जब्त किया।मस्तूरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 104/24 और 105/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा है कि नशे के विरूद्ध मस्तूरी पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे, आरक्षक रामस्नेही साहू, शिवधन बंजारे, प्रेम शंकर बंजारे, महिला आरक्षक मीना राठौर का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपीगण -
निर्गुण पाटले पिता छेद लाल पाटले उम्र 33 वर्ष निवासी टिकारी थाना मस्तूरी और रेशम लाल निरनेजक पिता भुखन लाल उम्र 50 वर्ष निवासी वेद परसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.