थाना रतनपुर में कका पहाड़ के महंत पर हमला कर फरार आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार घटना में
प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी को किया गया जप्त।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर...... दिनाँक 23/02/2024 को प्रार्थी महंत श्यामसुन्दर दास थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि रतनपुर निवासी सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ दारा इनके आश्रम (काली कमली) में रात्रि करीबन 07:00 बजे आकर पुरानी बातों और मोबाईल चोरी की बात को लेकर वाद-विवाद कर रहा था, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये वहीं पास में रखे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया, रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर आरोपी की पतातलाश की जा रही थी। आरोपी घटना कारीत कर फरार हो गया था, कि मुखबीर द्वारा आरोपी के कोटा में होने की सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को कोटा से पकड़ा गया। उक्त आरोपी सुरेश कुमार उर्फ दारा गुप्ता से पुछताछ किया जो आरोपी द्वारा घटना कारीत करने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को धारा 294,506,323,307 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गयी उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर,मेलाराम कठौतिया, सत्यप्रकाश यादव आर. दीपक मरावी, बसंत मानिकपुरी की विशेष भूमिका रही।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.