Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 22, 2024

जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं




   त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सी एन आई न्यूज सिवनी लखनादौन कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल द्बारा ग्रामों में जन जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जा रहा है साथ ही शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं से अवगत कराते हुए योजनाओं का मैदानीस्तर  पर क्रियान्वयन कर आमजनों को त्वरित लाभांवित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार  21 फरवरी को कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल द्बारा लखनादौन विकास खंड के आदेगांव, परासिया सहित अन्य ग्रामों में जनसमस्या शिविर लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय, अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन श्र हिमांशु जैन सहित विभागों के अधिकारी तथा मैदानी अमले की उपस्थिति रही।

कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की बिजली, पानी, पेयजल आपूर्ति, पेंशन,राशन वितरण तथा नामांकन, अविवादित बटवारा जैसी राजस्व संबंधी समस्याओं को सुना कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी ग्राम का पात्र हितग्राही पात्रता नुसार योजना के लाभ से वंचित न रहे, विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर सवें कर ग्रामीणों को पात्रता नुसार योजनाओं से लाभांवित करना सुनिश्चित करें।

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad