India Vs England: तीसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 40/0जीत के लिए मिला 192
रनों का टारगेट ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
रांची - भारत टीम का इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है ।इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मुकाबले को जीतकर सीरिज अपने नाम करना चाहेगी ।भारत को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला है। भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिया है ।भारत को जीत हासिल करने के लिए 152 रन और बनाने होंगे ।
पहली पारी में इंग्लैड के 353 रनों के सामने 307 रनों पर भारतीय टीम आऊट हो गई, और इंग्लैंड को 46 रन कि बढ़त मिली ।दूसरी पारी में इंग्लैड की टीम भारत के स्पिनर्स के जाल में फंस गई और 145 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को 192 रनों का लक्ष्य मिला।
रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए ,कुलदीप यादव को 4 विकेट मिला और रविंद्र जाडेजा ने एक विकेट लिया ।भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन पर नाबाद है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.