प्रहार अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस की अवैध शराब बेचने वाले कोचियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई।
थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में लगातार की जा रही नशे के विरूद्ध कार्यवाही।
कुल 215 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 43000 रूपये के साथ 02 आरोपी व 01 आरोपिया को किया गया गिरफ्तार ।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर..... पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवंअनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबीर सुचना पर दिनाँक 20/03/2024 को दुलहरा तालाब के पास,शिवा सारथी के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब, संतोष यादव निवासी सेमरी के घर के बाड़ी से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब,तथा बछालीखुर्द निवासी लीलावती प्रधान के घर के बाड़ी से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 215 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 43000 रूपये रखे मिला। जिसे जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर,सउनि शिव चन्द्रा,प्र.आर. बलदेव सिंह,प्र.आर सत्यप्रकाश यादव,आर. अमित कमल,आर. महेन्द्र रजवाड़े का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी1.शिव ऊर्फ शिवा सारथी पिता रघु सारथी उम्र 34 वर्ष निवासी खण्डोबा मंदिर रतनपुर,2.संतोष यादव पिता मथुरा यादव उम्र 45 वर्ष निवासी सेमरी थाना रतनपुर3.लीलावती प्रधान पति जोहितराम प्रधान उम्र 36 वर्ष निवासी बछालीखुर्द थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.