अवैध नशीली दवाइयों के व्यापारियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार नशीले सीरप के व्यापारी को नशीली दवाई के साथ ग्राम भरारी रतनपुर से किया गिरफ्तार।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....17 नग MAX COFF सीरप कीमती 2635 रूपये व मोटरसायकल को किया गया जप्त। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.)के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया था। दिनाँक 20 मार्च को जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम भरारी का एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल में नशीली दवाई रखकर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम भरारी में रेड कार्यवाही किये जहाँ 01 व्यक्ति नशीली दवाई को मोटर सायकल में रखे मिला। उसके कब्जे से 17 नग नशीला सीरप (प्रत्येक में 100 मि.ली.) कीमती 2635 रूपये व मोटर सायकल को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।उक्त कार्यवाही में (प्रशिक्षु भा.पु.से.) अजय कुमार थाना प्रभारी रतनपुर,उपनिरी. कमलेश बंजारेप्र.आर.सत्यप्रकाश यादव, आर. दीपक मरावी, घनश्याम राठौर, अविनाश शर्मा का विशेष योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी"गोविंदा ऊर्फ सोनू मेहर पिता श्यामसुन्दर मेहर निवासी भरारी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.