Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, March 15, 2024

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में लौटी खुशियां मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांगों के सपनों को दी नई उड़ान

 उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में लौटी खुशियां 




मोटर चलित स्कूटी पाकर दिव्यांगजन हुए खुश  


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दिव्यांगों के सपनों को दी नई उड़ान 


कवर्धा, 14 मार्च 2024। जब इरादे मजबूत हो तो शारीरिक अक्षमता को भी हार मानना पड़ता है। आज ऐसे लोग भी है जो अपनी दिव्यांगता को कमजोरी न मान, जिंदगी में आगे बढ़ कुछ करने की कोशिश करते है और इस कोशिश में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं भी दिव्यांगजनों की सपनों में उड़ान भरने का कार्य कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कबीरधाम जिले के आठ दिव्यांगजनों की जिंदगी में खुशियां लौटी है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अपने विधायक निधि से आज जिला कार्यालय परिसर में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के आठ दिव्यांगों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय दृष्टि एवं बाधितार्थ विद्यालय सिंघनपुरी के कक्षा पहली में अध्यनरत हंसराज साहू और पोषण साहू को ब्रेल लिपि कीट प्रदान किया। साथ ही श्रीमती सुशीला को श्रवणयंत्र प्रदान किया। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा दिव्यांगजनों से पेट्रोल चलित ट्रायसायकल भेंट करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सहायता करने से मुझे सुखद अनुभूति मिल रही है। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल से दिव्यांगजनों की राह अब सामान्य व्यक्ति की तरह आसान हो जाएगी। सभी दिव्यांगजनों ने उपमुख्यमंत्री के इस प्रसायों की सराहना की और इस बहुमूल्य उपहार के लिए उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया। पेट्रोल चलित ट्रायसायकल पाकर दिव्यांगजन खुश हुए। दिव्यांगजनों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उनके सपनों को नई उड़ान दी है। 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों से कहा कि सभी दिव्यांग भाई सड़क सुरक्षा नियमों का पालना सुनिश्चित करें और स्कूटी चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाएं। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिव्यांगों का हौसला बढाते हुए कहा कि दिव्यांग अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसके अनुरूप एक लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करते हुए दिव्यांग समाज और देश के निर्माण में महत्त्वपूर्ण रचनात्मक योगदान दे सकते हैं। 


08 हितग्राहियों को मिला पेट्रोल चलित ट्रायसायकल


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना से 01 लाख 23 हजार 279-01 लाख 23 हजार 279 रूपए की लागत से 08 हितग्राहियों को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल का वितरण किया। इन हितग्राहियों में ग्राम पंचायत घोटिया निवासी श्री धरमदास डहरिया, कैलाश नगर निवासी श्री अशोक सिन्हा, कवर्धा निवासी श्री नागेश कुंभकार, ग्राम पंचायत ढ़ोगईटोला निवासी श्री छबिलाल साहू, ग्राम पंचायत खाम्ही निवासी श्री तुलस कुमार, ग्राम पंचायत मैनपुरी निवासी श्री कमलू साहू, ग्राम पंचायत जेवड़न निवासी श्री राकेश कुमार, ग्राम पंचायत केशमर्दा निवासी श्री मुकेश को पेट्रोल चलित ट्रायसायकल प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र साहू, श्री कैलाश चंद्रवंशी, श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्री रवि राजपुत, श्री ईश्वरी साहू, श्री श्रीकांत उपाध्याय, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री एसएस कुर्रे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्रीमती अभिलाषा पण्डा सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad