राजनांदगांव पुलिस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह’’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं का सम्मान किया गया।
दिनांक 09.03.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनंदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर एवं महिला अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद सभागृह में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्य करने वाली जिले के प्रतिष्ठित महिलाओं काउंसलर वभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण में किये गये कार्य तथा विभागों में कार्यरत महिला अधिकारी/कर्मचारियों को उनके विभाग व समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथिगण श्रीमती शारदा तिवारी वकील,श्रीमती ताहिरा अली मुस्लिम समाज सेवी,श्रीमती डाॅ प्रज्ञा मोडिकल काॅलेज, एवं समस्त काउंसलर के महिला पदाधिकारी एवं पुलिस विभाग के महिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रही।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.