Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, April 27, 2024

कल चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे दालसागर बेलगहना मे -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 कल चुनाव प्रचार करने पहुंचेंगे दालसागर बेलगहना मे -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय




सुरेंद्र मिश्रा जिला ब्यूरो बिलासपुर 

बिलासपुर - लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार कार्यक्रम तेज कर दिया है इसी क्रम में रविवार दोपहर 3:00 प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोटा विधानसभा के बेलगहना तहसील अंतर्गत दालसागर पहुंच रहे हैं। स्वागत की तैयारीयों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने लोरमी के पूर्व विधायक और वर्तमान प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष तोखन साहू को भाजपा प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भिलाई के विधायक को कांग्रेस ने अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है हाल ही मे हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर अपना विश्वास जताते हुए प्रदेश की जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के हाथों में सौंपी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही ₹3100 में धान खरीदी,  12 लाख से अधिक किसानों के खाते में 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड रुपए का भुगतान, साथ ही महिलाओं हेतु किए गए मोदी की गारंटी के अनुसार महतारी वंदन योजना लागू कर क्षेत्र की जनता का ध्यान अपनी और खींच लिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की लोकसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी को अन्य दलों से नुकसान की उम्मीदें काफी कम है। दालसागर पहुंच दिग्गज भाजपाई बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष मे बन चुके माहौल को और मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं मंच से विपक्ष पर तीखे प्रहार की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

  प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हेलीकॉप्टर के माध्यम से रविवार दोपहर 3:00 बजे होना है साथ ही उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी उपस्थित रहेंगे। आगमन की तैयारियों मे प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष विधानसभा सहसंयोजक अरुण चौहान, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, लव कुश कश्यप, लखन लाल पैकरा, बेलगहना मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, निशांत सोनी के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad