Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 2, 2024

प्रभारी प्राचार्य ने रेगुलर स्कूल जाने वाले छात्रों को कर दिया प्राइवेट, उपस्थिति रजिस्टर में की गई बड़ी हेरा फेरी, करीब 30 बच्चों को किया गया प्रायवेट ,न दिए गए प्रैक्टिकल के अंक, छात्रों ने प्रशासन से लगाई गुहार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश

प्रभारी प्राचार्य ने रेगुलर स्कूल जाने वाले छात्रों को कर दिया प्राइवेट,




उपस्थिति रजिस्टर में की गई बड़ी हेरा फेरी,

करीब 30 बच्चों को किया गया प्रायवेट ,न दिए गए प्रैक्टिकल के अंक,

छात्रों ने प्रशासन से लगाई गुहार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

सी एन आई न्यूज सिवनी:- 

बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी किए हैं इन परीक्षा परिणामों में जिले के कई स्कूलों का रिजल्ट बेहद ही निराशाजनक रहा है। तो कही बेहतर परिणाम आने के बाद भी बहुत से छात्र रेगुलर से प्रायवेट कर दिए गए हैं।





ताजा मामला जिले के  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गणेशगंज से सामने आया है जहां 12वी के करीब 30 छात्रों को परीक्षा के पूर्व बिना कोई सूचना बिना कोई नोटिस दिए प्रभारी प्राचार्य द्वारा शाला में 75 प्रतिशत से कम की उपस्थिति होने का हवाला देते हुए अनुचित रूप से प्राइवेट कर दिया गया है 

 जिसकी जानकारी छात्रों को परीक्षा परिणाम आने के उपरांत ऑनलाइन मार्कशीट के माध्यम से प्राप्त हुई जिसके बाद छात्र अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे तो साला प्रबंधन के द्वारा छात्रों और अभिभावकों को दिसंबर माह की उपस्थिति पंजी की छाया प्रति दिखाई गई जिसमें ज्ञात हुआ कि जो छात्र लगातार विद्यालय आए हैं उन्हें ही रेगुलर से प्राइवेट कर दिया गया जबकि उपस्थिति पंजी के अनुसार जो छात्र कम दिन विद्यालय आए हैं उन्हें रेगुलर कर दिया गया है एवं उपस्थिति पंजी में हेरा फेरी देखी गई हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रभारी प्राचार्य द्वारा करीब 30 बच्चों को रेगुलर से प्राइवेट कर दिया गया है जिससे अब सभी छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं जिसको लेकर छात्रों ने लखनादौन एसडीएम को ज्ञापन देकर रेगुलर करवाने की गुहार लगाते हुए प्रभारी प्राचार्य  एवं स्कूल प्रबंधन के लापरवाह शिक्षकों पर उच्च स्तरीय जांच करते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है जिससे  आने वाले समय में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने की पुनः पुनरावृत्ति न की जा सके।

बाइट:- नीरज सिंह छात्र 


बाइट:- सौरभ अहिरवार छात्र

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad