Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, May 30, 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सोशल मीडिया टीम को रात्रि भोज पर आमंत्रित , कार्यकर्ताओ के साथ किया भोजन सम्पन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सीएम खुश । पदाधिकारियों का पीठ थपथपाया सोशल मीडिया के काम को सराहा, दिए आवश्यक टिप्स विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया की भूमिका की सर्वत्र हो रही प्रशंसा

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सोशल मीडिया टीम को रात्रि भोज पर आमंत्रित , कार्यकर्ताओ के साथ किया भोजन





सम्पन्न लोकसभा चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सीएम खुश । पदाधिकारियों का पीठ थपथपाया


सोशल मीडिया के काम को सराहा, दिए आवश्यक टिप्स



विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया की भूमिका की सर्वत्र हो रही प्रशंसा


जांजगीर. सम्पन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा सोशल मीडिया टीम ने सक्रियता और तन्मयता से काम किया। छग टीम की देशव्यापी चर्चा और प्रशंसा भी अलग-अलग मंच से हो रही है। 


भाजपा सोशल मीडिया द्वारा पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने करने रण नीतिक लड़ाई लड़ी गयी, जिसका सकारात्मक परिणाम भी दिखा। 



सोशल मीडिया टीम की इस उपलब्धि से गदगद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम के प्रदेश पदाधिकारी और जिला संयोजकों को सीएम हाउस में रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। मंगलवार रात्रि को सम्पन्न इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, मीडिया सलाहकार पंकज झा , सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सोमेश पांडेय, सहसंयोजक मितुल कोठारी, आलोक सिंह मंचस्थ रहे।


टीम की ओर से सर्वप्रथम प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को पुष्प गुच्छ और शॉल भेंटकर स्वागत किया। पश्चात सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा क्रमशः मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न द्वारा अभिनंदन किया गया।

स्वागतोपरांत स्वागत उद्बोधन प्रशांत सिंह ठाकुर ने , वृत प्रस्तुति मितुल कोठारी ने एवं मार्गदर्शन उद्बोधन पंकज झा, दीपक म्हस्के, संजय श्रीवास्तव ने दिया।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए भाजपा सरकार बनने में टीम के सक्रिय योगदान को सराहा।उन्होंने आगामी दिनों में सोशल मीडिया टीम की भूमिका को लेकर कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किया। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सोशल मीडिया टीम से सहयोग की अपेक्षा की।


कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक सोमेश पांडेय, आभार प्रदर्शन आलोक सिंह ने किया।          विक्रम कुमार सूर्यवंशी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad