ट्रक मालिकों के द्वारा लगाये गये गंभीर आरोप पर निष्पक्ष जांच हो-रमेश हिड़ामे
भारतीय जनता पार्टी जिला मोहला-मानपूर अं चौकी के उपाध्यक्ष व जिला निर्माण संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा जिला विकास संघर्ष समिति के सचिव रमेश हिड़ामे ने कहा है कि नया जिला अस्तित्व में आने के पहले ही यहां एकमात्र लौह अयस्क माइनिंग खुला है जहां मोहला-मानपूर परिवहन संघ खड़गांव के नाम 04/04/2015 में पंजीयन किया गया है जिसका पंजीयन क्र 32079है। लेकिन जिला परिवहन संघ का भी पंजीयन क्र 32079 ही है ट्रक मालिकों द्वारा पुलिश अधीक्षक जिला मोहला-मानपूर अं चौकी को लिखित शिकायत में बहुत से गंभीर आरोप लगाये हैं जिसमें मोहला-मानपूर विधायक के प्रतिनिधि सहित चार लोगों का भी नाम है जिन पर अवैध उगाही का आरोप भी लगा है जो वास्तव में निष्पक्ष जांच का विषय है कि एक ही नंबर अलग-अलग नाम से कैसे जारी हुआ?कहीं एक फर्जी तो नहीं? यदि फर्जी है तो और गंभीर विषय है, कहीं इस अवैध उगाही का उपयोग क्षेत्र को दूषित करने वालों पर खर्च तो नहीं किया जा रहा है क्योंकि जिस मंच में भाजपा नेताओं को मारने की बात हो रही थी वहां क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे और कुछ दिन बाद एक भाजपा नेता की हत्या भी हुई है यदि ऐसे अवैध फंड उगाही कर असमाजिक कार्यों में लगाने वालों पर भी देश द्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिये।देखना यह है कि यह जांच कब तक पूरी होती है या जांच के नाम खाना पूर्ति की जाती है।यदि निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है तो एक प्रतिनिधि मंडल उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर छ ग प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी तक भी जा सकती है।
जिला ब्यूरो योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.