अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री व परिवहन करते 01 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
कुंजराम यादव बसना रिपोर्टर
दिनांक 22/06/2024 को बसना शहर भ्रमण करते हुए रायपुर बाईपास एन एच 53 रोड बसना पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर हडबडाने लगा जो अपने पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी को पकडकर खडा था एवं उसकी हरकत संदिग्ध था। जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम शेख सददाम पिता स्व0 हमीद शेख उम्र 34 साल साकिन तहसील आफिस के पास बसना थाना बसना जिला महासमुन्द(छ0ग0) का रहने वाला बताया। पुलिस की टीम के द्वारा बोरी में क्या रखो हो पूछे जाने पर टालमटोल करने लगा । जिसके आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई जिसमे एक प्लास्टिक बोरी में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे खोलकर व तौल करने पर 12 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 1,80,000 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अपराध/धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.