सद्गुरु कबीर के प्राकट्य की पूर्व संध्या पर बीजक बोध (भाग -2) का विमोचन सम्पन्न
छत्तीसगढ। श्री सद्गुरु कबीर दर्शन केन्द्र (शोध एवं सेवा संस्थान) उमरपोटी -भिलाई जिला दुर्ग में 21 जून को "कबीर प्राकट्य स्मृति समारोह " का आयोजन हुआ । कार्यक्रमों का शुभारम्भ 12:15 बजे से सदगुरु की आरती के साथ हुआ।
पश्चात् समस्त उपस्थितों को स्वागत सम्मान के साथ भोजन-प्रसाद कराया गया। अतिथियों को आयोजक संस्था मानिकपुरी पनिका समाज भिलाई के प्रतिनिधियों - महन्त वल्लभ दास , समय दास , कंवल दास मानिकपुरी, विमल दास, कुदरत दास, रामू दास, कान्ति मानिकपुरी आदि द्वारा साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दिन विश्व संगीत दिवस और अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी सुअवसर था । "कबीर संगीत " का आयोजन हुआ। इसके अन्तर्गत स्वर गीतांजली भिलाई के निर्देशकों पालक चक्रवर्ती एवं तन्द्रा चक्रवर्ती का सम्मान किया गया। सन्तोष दास, महन्त अन्तराम, तिलक राम वर्मा, सीमा मानिकपुरी, लहर माहुरकर, प्रतिभा त्रिपाठी, प्रीति घोष एवं दयाल दास मानिकपुरी द्वारा कबीर संगीत प्रस्तुत किया गया। उपस्थित कलाकारों विमल दास मानिकपुरी एवं वाय उमाशंकर राव का भी सम्मान किया गया।
योग गुरु मंगलम दास मंगलम् दुर्ग का सम्मान किया किया गया ।
महत्वपूर्ण ग्रन्थ बीजक जिसमें , जीवन के प्रारम्भ से अन्त तक के समस्त रहस्यों को सद्गुरु कबीर द्वारा हीरे की गठरी की तरह परोसा गया है। उन रहस्यों की गठरी आम लोंगों की सहज उपलब्धता के लिए उसकी सटीक व्याख्या के साथ खोलने के लिए , "बीजक बोध (भाग -1) नाम से उसका प्रकाशन हुआ । व्याख्याकार टॉड़िया गुरुजी और सम्पादक मुकुन्द दास मानिकपुरी दोनों समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोक सभा दुर्ग के माननीय सांसद विजय बघेल आमंत्रित थे। अपरिहार्य कारणों से उनकी उपस्थिति न हो सकी। थोड़े इन्तजार बाद, प्रकाशित कृति का विमोचन "सत्यनिज नाम बोध संस्थान संस्थापक " गुरु सत्य कबड्डी दास, मायादास टांड़िया, योगगुरु मंगलदास मंगलम, वरिष्ठ सेवी तुलसी दास महन्त, मानिकपुरी पनिका समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष लोकनाथ केवड़ा, कबीर सन्देश उद्बोधक महन्त अन्तराम, संगीत उस्ताद पालक चक्रवर्ती एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुजाता दास के संयुक्त कर कमलों से किया गया। इस मौके पर विविध क्षेत्रीय सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता एवं साहित्याकर भी उपस्थित रहे। शुरुआती दौर में प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित मानिकपुरी, उपाध्यक्ष सुन्दर रास मानिकपुरी, जिलाध्यक्ष सुरेश दास मानिकपुरी, ने उपस्थिति दी । वृहत जन समुदाय के बीच मुकुन्द दास मानिकपुरी द्वारा कार्यक्रमों का संचालन हुआ।
सद्गुरु कबीर की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आभार व्यक्त करते हुए देर संध्या समारोह का समापन हुआ ।
सम्पादक महोदय से आग्रह है कृपया इसे अपने समाचार में स्थान देवें। फोटो इसी के साथ अटैच किया जा रहा है।
-मुकुन्द दास मानिकपुरी , सद्गुरु कबीर दर्शन केन्द्र के साहित्य एवं सेवा प्रभाग का अवैतनिक निर्देशक





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.