चुलगहन खपरी में श्री सद्गुरु कबीर साहेब का 627 वां प्राकट्य दिवस मनाया गया।
कबीर कुटी का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुलगहन खपरी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री भूपेश बघेल जी के हाथों संपन्न हुआ।
छत्तीसगढ। दिनांक 21,6 ,2024 को पाटन क्षेत्र के ग्राम चुलगहनू खपरी में श्री सदगुरु कबीर साहेब का 627 वा प्रकट उत्सव का भव्य कार्यक्रम के साथ सर्व सुविधा युक्त कबीर कुटी का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मुख्य आतिथ्य व प्रांतीय मानिकपुरी पंनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित कुमार मानिकपुरी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमायी उपस्थिति रही प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुंदर दास मानिकपुरी,श्री आशीष वर्मा (पूर्व ओ,एस,डी,)श्री सुरेश दास मानिकपुरी,युवा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष दुर्ग के श्री सोनू दास मानिकपुरी (अधिवक्ता),युवा नेता श्री अजय मानिकपुरी तहसील अध्यक्ष श्री रामदास मानिकपुरी, चुलगहन सरपंच श्रीमती नीरा पुलस्त साहू,संगठन के जिला मंत्री श्री अनिल मानिकपुरी,श्री राजेंद्र ठाकुर श्री अश्विनी साहु,श्री रमन टिकरिहा श्री रूपेंद्र शुक्ला आदि।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित जन समुदाय के बीच मुख्य अतिथि के हाथों श्री सदगुरु कबीर साहेब के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ पूजा आरती से संपन्न हुआ। तत्पश्चात अतिथि गणों का स्वागत सत्कार शाल,श्रीफल व गमछा भेंट कर पुष्पहार से किया गया। इस दौरान अतिथियों के सम्मान में समाज की नन्ही मुन्नी बालिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
तदोपरांत प्रदेश अध्यक्ष डॉ ललित ने श्री सदगुरु कबीर साहेब के 627 वें प्रकट उत्सव के संदर्भ में प्रकाश डालते हुए जनता जनार्दन से आव्हान किया कि,वे श्री सदगुरु कबीर साहेब के दिखाए सदमार्ग में चलकर समाज में प्रेम सद्भाव भाईचारा व एकता के साथ रहते हुए अपने धर्म और संस्कृति के अनुरूप आचरण करें।
उन्होंने समाज हितार्थ योगदान के साथ सर्व सुविधा युक्त कबीर कुटी की अनुपम सौगात क्षेत्र के सामाजिक जनों कबीर पंथियों को दिए जाने के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त कर उन्हें धन्यवाद दिया।
तदोपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व वंदनीय श्री सदगुरु कबीर साहेब एक महान संत एवं समाज सुधारक होने के साथ साथ सत्य प्रेम के मसीहा थे जिन्होंने संपूर्ण विश्व में मानवता का संदेश देते हुए,सत्य के रास्ते पर चलते हुए बाह्य आडंबरों से दूर रहकर अपने धर्म और संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने की अपील करते हुए श्री सदगुरु कबीर साहेब के अनेक दोहा साखी,रमैनी मे दिए उपदेश का सविस्तार चित्रण किया जिसका जन्,समुदाय ने तुमुल हर्ष ध्वनि से तालिया की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। इसी अनुक्रम में नवनिर्मित कबीर कुटी में क्षेत्र के लोकप्रिय महंत दीवान के पुनीत कर कमलों से सात्विक यज्ञ चौका आरती का कार्यक्रम संपन्न किया गया तथा आगंतुकों को पान प्रसाद विपरीत किए गए। उप्त कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील परिक्षेत्र पाटन के सामाजिक पदाधिकारियों यथा श्री परदेसी दास अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्री रोहित दास,सचिव श्री हिम्मत दास,कोषाध्यक्ष श्री गिरधर दास महामंत्री श्री नत्थू दास,संगठन मंत्री श्री अशोक दास रोहित दास, संरक्षक श्री भगत दास श्री नोहर दास,श्री रुप दास के साथ बड़ी संख्या में आमीन माताओ व सामाजिक युवाओं आदि की सक्रिय योगदान के साथ उल्लेखनीय भूमिका रही।
साभार:- प्रांतीय मानिकपुरी पनिका समाज छत्तीसगढ़!






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.